Connect with us

वाराणसी

जी-20 को सफल बनाने को लेकर व्यापार मंडल एवं आटो चालक संघ के साथ की गयी बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आगामी माह में वाराणसी नगर में होने वाले जी-20 सम्मेलन को सफल एवं वाराणसी नगर को व्यवस्थित एवं सुन्दर बनाने के लिये नगर निगम द्वारा नगर के प्रमुख विभिन्न संगठनों के साथ बैठकें प्रारम्भ कर दी गयी है। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार को इस कार्य हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त/ नोडल अधिकारी सुमित कुमार ने आज नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में वाराणसी व्यापार मंडल, आटो चालक संघ एवं ठेला पटरी संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में मुख्य रूप से अतिक्रमण, पार्किंग, वेंडिंग जोन आदि के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा करते हुये सुझाव एवं सहयोग की अपेक्षा की गयी। संभी संगठनों के द्वारा इस सम्बन्ध में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का अश्वासन दिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से व्यापार संगठन के अजित सिंह बग्गा, रूबी खान, गुड्डू खान, प्रभाकर सिंह, पूर्वान्चल ठेला पटरी संघ के अध्यक्ष नताशा तनेजा, गुमटी संघ एवं टेम्पो एसोसियेशन के ईश्वर सिंह, सोनीकांत इत्यादि उपस्थित थे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page