Connect with us

पूर्वांचल

जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता, लाखों रुपये के साथ एक युवक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – गणपत राय

चंदौली। डीडीयू जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन से एक युवक के पास से 27 लाख 50 हजार रूपए बरामद किया है। युवक रुपयों को लेकर कोलकाता किसी को देने जा रहा था। जीआरपी ने बताया कि पकड़े गये युवक का‌ नाम गौरव सेठ है और वह गोपीगंज का रहने वाला है। चेकिंग के दौरान वह बरामद रुपयों के बारे में कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया हैं। बरामद रुपयों के बारे में आयकर विभाग को सूचना देकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जीआरपी के डिप्टी एसपी श्यामजीत सिंह ने बताया कि, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम रविवार की रात प्लेटफार्म पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर एक युवक संदिग्ध हाल में खड़ा दिखाई दिया। शक‌ के आधार पर जब पुलिस टीम ने पास जाकर युवक से पूछताछ की तो एकदम से सकपका गया और गोल-मटोल जवाब देने लगा। शक के आधार पर जब युवक के पास मौजूद पिट्टू बैग को तलाशी ली गई तो उसमें से लाखों रुपये की नोटों की गड्डी बरामद हुई। इसके बाद टीम उसे जीआरपी थाने ले आई।

आरोपी युवक से जब रूपये से संबंधित कागजात मांगे गए तो वह कुछ भी नही दिखा पाया। युवक के पास से 27 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए है। संभवतः सोना खरीदने के लिए रुपये को हवाला के जरिये ले जाया जा रहा था। लेकिन आरोपी ने बताया कि यह पैसा उसके मालिक का है। अब यह पैसा उसके मालिक का है या नहीं ? आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी‌ गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page