गाजीपुर
जिला न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
गाजीपुर (जयदेश)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई 2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बुधवार को जनपद न्यायालय गाजीपुर के गेट संख्या-1 से जागरूकता रैली एवं प्रचार वाहन को धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के वादों का सरल एवं सुलभ तरीके से निस्तारण कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद, बंटवारा संबंधी मामले तथा शमनीय आपराधिक मामलों सहित अन्य वादों का समाधान सुलह-समझौते के आधार पर कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, संजय हरी शुक्ला पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गाजीपुर, अली रजा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-03 गाजीपुर, अमित सिंह-। स्पेशल जज एस0सी0/एस0टी0 पीए एक्ट गाजीपुर, शक्ति सिंह-। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-01/नोडल अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, अभिमन्यु सिंह स्पेशल जज ई0सी0 एक्ट गाजीपुर, श्वेता वर्मा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-04 गाजीपुर, राम अवतार प्रसाद विशेष न्यायाधीश पॉक्सो, संजय के लाल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय कक्ष संख्या-01 गाजीपुर, विजय कुमार-चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय कक्ष संख्या-02 गाजीपुर, श्रीमती नूतन द्विवेदी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी गाजीपुर तथा नीरज गोंड सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त लीड बैंक यूबीआई एवं अन्य बैंकों के अधिकारी, राजेन्द्र विक्रम सिंह अध्यक्ष एवं अंजनी कुमार ठाकुर महासचिव सिविल बार एसोसिएशन गाजीपुर, कृपाशंकर राय जिला शासकीय अधिवक्ता गाजीपुर, अधिवक्तागण, मध्यस्थ अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, पराविधिक स्वयं सेवक एवं कर्मचारीगण ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
