Connect with us

बलिया

जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

सुरक्षा व्यवस्था और रिकॉर्ड का लिया जायजा, आयोग के मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश

सातों विधानसभा क्षेत्रों के वेयरहाउस का निरीक्षण

बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिले के ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बेल्थरारोड (अ.जा.), रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह और बैरिया विधानसभा क्षेत्रों के वेयरहाउस में जाकर सुरक्षा एवं भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया।

सुरक्षा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

लॉग बुक का भी किया अवलोकन

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की लॉग बुक का निरीक्षण कर यह भी सुनिश्चित किया कि परिसर में होने वाली प्रत्येक गतिविधि का नियमित एवं विधिवत रिकॉर्ड रखा जा रहा है। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर विशेष जोर दिया।

Advertisement

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन जी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page