Connect with us

आजमगढ़

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

Published

on

Loading...
Loading...

सत्र 2027-28 की चयन परीक्षा हेतु 80 सीटों पर ऑनलाइन पंजीकरण जारी, बीएसए ने सभी पात्र विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा निःशुल्क आवासीय शिक्षा का अवसर, खंड शिक्षा अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

आजमगढ़।जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) सत्र 2027-28 के तहत कक्षा-6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने बताया कि जिले के अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राओं को इस अवसर का लाभ दिलाने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार एवं समयबद्ध ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बीएसए ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन विद्यालयों में कक्षा-5 में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों का निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश का अवसर मिल सके।

उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय, भारत सरकार द्वारा संचालित पूर्णतः आवासीय विद्यालय है, जहां विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन, गणवेश तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। प्रत्येक वर्ष चयन परीक्षा के माध्यम से कक्षा-6 में 80 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है।

Advertisement

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के माध्यम से अभियान चलाकर अधिकाधिक पात्र विद्यार्थियों का 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित कराएं, ताकि कोई भी योग्य छात्र-छात्रा इस सुनहरे अवसर से वंचित न रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page