Connect with us

वाराणसी

जल निगम केंद्र से केबल चोरी, पानी सप्लाई प्रभावित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हसनपुर चौराहे के पीछे स्थित सरकारी जल निगम केंद्र में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘हर घर जल’ योजना के तहत बने इस केंद्र से क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाता है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से अब जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने लगी है।

जानकारी के मुताबिक, बीती रात अज्ञात चोर जल निगम परिसर में घुस गए और मशीनों से जुड़े महत्वपूर्ण बिजली के केबल काटकर चोरी कर ले गए। सुबह जब ऑपरेटर शैलेश सिंह केंद्र पर मशीन चालू करने पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई।

केबल चोरी होने से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। इसका असर हसनपुर, तेलारी, साईपुर और सियरहा ग्राम सभाओं में देखने को मिला, जहां लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी नहीं पहुंचने से उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जल निगम केंद्र पर पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। करीब छह महीने पहले चोर यहां लगी महंगी लिथियम बैटरियां भी ताला तोड़कर उठा ले गए थे। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि लापरवाही का फायदा चोर लगातार उठा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद विभागीय कर्मचारियों ने बड़ागांव थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से जल निगम केंद्र पर सुरक्षा गार्ड तैनात करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में सरकारी संपत्ति सुरक्षित रह सके और लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति मिलती रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page