Connect with us

गोरखपुर

जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में भरा बारिश का पानी

Published

on

Loading...
Loading...

हरपुर बुदहट। पचौरी सिसवा-सोनबरसा मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाली के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

हजारों राहगीर और स्कूली बच्चे प्रभावित

इस मार्ग से रोजाना हजारों राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों और किसानों का आवागमन होता है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से बाइक सवारों को रास्ते का अंदाजा नहीं लग पाता। इसके चलते कई बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। वहीं वाहनों के आवागमन में भी काफी दिक्कत हो रही है।

Loading...

ग्रामीणों ने की गड्ढामुक्त सड़क की मांग

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क लगातार जर्जर होती जा रही है। बरसात में समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने तथा मार्ग को गड्ढामुक्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की मरम्मत होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और किसानों को राहत मिलेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page