Connect with us

गोरखपुर

नवनियुक्त कुलपति की पहल पर विद्यार्थियों का धरना समाप्त

Published

on

Loading...
Loading...

निलंबन/निष्कासन समाप्त करने की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से खत्म

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नवनियुक्त कुलपति प्रो. के.पी. सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रशासन की पहल और पुलिस प्रशासन के सहयोग से विद्यार्थियों का धरना बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। विद्यार्थी प्रशासनिक भवन परिसर में निलंबन/निष्कासन समाप्त करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे।

छात्र हित सर्वोपरि

कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने कहा कि छात्र हित सर्वोपरि है और विश्वविद्यालय में लिए जाने वाले सभी निर्णय विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखकर किए जाएंगे।

तीन विद्यार्थियों को मिली राहत

त्रिसदस्यीय समिति की संस्तुति के आधार पर कुलपति ने सतीश प्रजापति, सत्यम गोस्वामी एवं प्रतीक तिवारी का निलंबन/निष्कासन समाप्त करने का आदेश जारी किया।

2027-28 से प्रवेश के लिए कर सकेंगे आवेदन

आदेश के अनुसार तीनों विद्यार्थी अनुशासनहीनता अथवा शैक्षणिक विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे। वे शैक्षणिक सत्र 2027-28 से विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए निर्धारित नियमों एवं पात्रता के अधीन आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होने पर आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।

Advertisement

पुलिस प्रशासन का रहा सहयोग

धरना समाप्त कराने में विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page