गाजीपुर
जखनियां में भाजपा कार्यसमिति बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
जखनिया (गाजीपुर) जयदेश। सन साइन स्कूल पर भारतीय जनता पार्टी मंडल जखनिया प्रथम की कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर के नेतृत्व में संपन्न हुए। बैठक में नये कार्यसमिति सदस्यों का सत्यापन किया गया और उनको संगठन के आगामी कार्यकर्मो से अवगत कराया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का बूथ और यूथ मजबूत रहेगा तभी संगठन दमदारी के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कर सकेगा।

कार्यसमिति के सदस्यों का सत्यापन, उनकी मासिक बैठक में उपस्थिति , देश व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना और प्रधानमंत्री के मन की बात को हर बूथ पर सुनना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है जो उनको समाजहित देशहित राष्ट्रहित के लिये करना होगा। उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं के त्याग समर्पण और बलिदान के कारण आज भाजपा इस ऊंचाई पर पहुंची है, जहां आज तक कमल नहीं खिला था उस प्रदेश में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कमाल कर दिया और यह सब नरेंद्र मोदी के सरकार की कार्य योजनाओं के कारण संभव हुआ, जिनके नेतृत्व में समाज के हर वर्ग का साथ मिला और अपने मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास किया।

भानु प्रताप ने कहा अब कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी होगी और अभी से उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए जी जान से जुड़ जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा केंद्र के सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है इसलिए संगठन का हर कार्य कर्ता अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें जिससे पुनः उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने और देश प्रदेश का विकास हो। बै
ठक को भाजपा जिला अध्यक्ष उपाध्यक्ष विपिन सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, पूर्व जिला मंत्री संतोष चौहान ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री द्वय पीयूष सिंह, पंकज सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रदेव कुशवाहा, अवधेश यति, अशोक गुप्ता, महिला मोर्चा मृदुला पांडेय, अनीता चौहान, प्रशांत सिंह, अरविंद चौहान, नंदलाल प्रजापति, हरकेश, नलनीश सिंह, शिवकांत, रामाश्रय पांडेय, संदीप जयसवाल, उमाशंकर राजभर सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
