Connect with us

जौनपुर

जंगली सूअर के हमले से गांव में दहशत, पांच लोग घायल

Published

on

Loading...
Loading...

भोर में घरों के पास पहुंचा जंगली सूअर, एक के बाद एक पांच लोगों पर किया हमला; वन विभाग से पकड़ने की मांग

केराकत (जौनपुर)। क्षेत्र के चकरारेत ढाबे गांव में सोमवार भोर जंगली सूअर के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। जंगली सूअर ने एक के बाद एक पांच लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सत्यप्रकाश नागर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब पांच बजे सत्यप्रकाश नागर के परिवार के लोग घर में जाग रहे थे। इसी दौरान अचानक जंगली सूअर वहां पहुंच गया और सत्यप्रकाश पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर पत्नी रामदेई देवी और भाई जयप्रकाश नागर उन्हें बचाने के लिए दौड़े। सूअर ने दोनों पर भी हमला कर घायल कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर अनिकेत राज डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और जंगली सूअर को भगाने का प्रयास किया। इसी दौरान सूअर ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद जंगली सूअर वहां से निकलकर रामपलट चौहान के घर पहुंच गया और रामपलट चौहान तथा उनकी पत्नी सुशीला देवी पर हमला कर दोनों को घायल कर दिया।

लगातार पांच लोगों पर हमले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर झुंड में जंगली सूअर की तलाश में निकल पड़े, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।

Advertisement

घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली सूअर को पकड़कर आबादी से दूर करने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page