Connect with us

वाराणसी

छात्र पर हमला, पिता ने दर्ज कराया केस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के फरीदपुर स्थित बीएसआरएन इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट छात्र विशाल यादव पर स्कूल से लौटते समय चार छात्रों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने सिर और चेहरे पर पंच और कड़े से वार कर छात्र को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया।

घटना के बाद छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के पिता दिनेश यादव ने आरोपित छात्र समेत चार लोगों के खिलाफ सारनाथ थाने में केस दर्ज कराया है।

स्कूल में पहले भी हुई थी मारपीट

जानकारी के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी दिनेश यादव का बेटा विशाल बीएसआरएन इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। आरोप है कि कक्षा में पढ़ने वाला सारनाथ के दामोदरपुर छांही का एक छात्र लगातार गालीगलौज और मारपीट करता था।

15 अगस्त को पानी पीने की बात पर भी विशाल के साथ मारपीट हुई थी और घर लौटते समय जान से मारने की धमकी दी गई थी।

Advertisement

रिंग रोड पर किया गया हमला

मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल बंद होने के बाद विशाल घर लौट रहा था। उसी दौरान फरीदपुर शराब ठेके के पास बाइक से आये आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। हाथ में कड़ा और पंच से वार किए गए। मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने बीच-बचाव कर किसी तरह छात्र को बचाया।

चार पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सारनाथ थानाध्यक्ष विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना नाबालिग छात्रों के बीच मारपीट की है। मामले की विवेचना की जा रही है।

गाजीपुर की घटना के बाद वाराणसी में चर्चा

Advertisement

कुछ दिन पहले गाजीपुर के सनबीम स्कूल में भी छात्र पर हमले की घटना सामने आई थी। जिसमें एक छात्र की मौत हो गई थी। वाराणसी में हुई यह वारदात अभिभावकों के बीच चिंता का विषय बनी हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page