Connect with us

खेल

चौथे टेस्ट में भारत जीत की दहलीज पर

Published

on

Loading...
Loading...

रोहित शर्मा ने टेस्ट मैच में अपने 4000 रन किए पूरे

रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 40 रन बना लिए थे।उस समय रोहित शर्मा चार चौकों की मदद से 24 रन और यशस्वी जयसवाल 16 रन बनाकर खेल रहे थे।

भारत अभी जीत से 151 रन दूर है और उसके सभी विकेट सुरक्षित हैं। इंग्लैंड की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 51 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव को चार विकेट और रविंद्र जडेजा को एक विकेट मिला। इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रनों पर समाप्त हो गई। इस तरह भारत को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य मिला है, क्योंकि 46 रनों की बढ़त भी इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर मिली थी।

इंग्लैंड की दूसरी पारी का आगाज अच्छा नहीं रहा। अश्विन ने एक ही ओवर में बेन डकेट और ओली पोप का शिकार कर मेहमान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था। टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 353 रन बनाए थे। जो रूट ने शानदार शतकीय पारी खेली। भारत के लिए 4 विकेट रविंद्र जडेजा, 3 विकेट आकाश दीप और दो विकेट मोहम्मद सिराज को मिले थे। इसके बाद भारतीय टीम अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो 307 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page