Connect with us

अपराध

चौक पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर

Published

on

Loading...
Loading...

पूछताछ में कबूल किया गुनाह

वाराणसी। चौक पुलिस ने चोरी के कई मामलों में फरार चल रहे एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कबीरचौरा स्कूल के पास से पकड़ा। अभियुक्त की पहचान हामिद अली उर्फ राजा (19), निवासी ओरीपुरा जैतपुरा के रूप में हुई है। आरोपी के पास से चोरी के 4 मोबाइल फोन, एक लेडीज पर्स, एक जेंट्स पर्स, एक लेडीज अंगूठी, एक सफेद धातु की चैन, दो सोने की नाक की कील, एक मोबाइल का बॉक्स रसीद व चार्जर, एक आधार कार्ड और 14,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

चोरी की वारदात का खुलासा

भिखाशाह गली के निवासी ने 2 नवंबर को सुबह करीब 3:30 से 4 बजे के बीच अपने घर में चोरी की सूचना चौक थाने में दी थी। शिकायत के अनुसार, चोरी की वारदात में नगदी और सोने-चांदी के गहने गायब हो गए थे। इस मामले में चौक पुलिस ने जांच शुरू की और एक टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से अभियुक्त की पहचान की गई।

पूछताछ में कबूल किया गुनाह

Advertisement

पुलिस पूछताछ में हामिद अली ने बताया कि उसने दालमंडी के पास एक अन्य घर में भी चोरी की थी। इस वारदात में उसने तीन मोबाइल फोन, 47,000 रुपये नकद और गहने चुराए थे। चोरी के पैसों में से 9,500 रुपये का एक नया मोबाइल फोन खरीदा, जबकि बाकी पैसे दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में खर्च कर दिए। पुलिस ने उसे उस वक्त धर दबोचा जब वह चोरी का सामान बेचने की फिराक में था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page