अपराध
चोलापुर पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद
वाराणसी| अपराधियों पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा चौकी दानगंज बार्डर के पास बैरियर लगाकर चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर चोरी की मोटर साइकिलों के साथ आ रहे दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति संजय राजभर उर्फ शनि पुत्र श्री छवीले प्रसाद राजभर निवासी करेमुआ थाना सिन्धौरा वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष को मोटर साइकिल के साथ पकड़ लिया गया तथा एक अन्य व्यक्ति कपिल राजभर पुत्र अज्ञात निवासी मुर्दी, थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी अंधेरे का फायदा उठाकर मोटर साइकल को वहीं छोड़कर फरार हो गया। थाना चोलापुर पुलिस द्वारा बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 0250/2022 धारा 41/411/414/420/467/468/471 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उ0नि0 चन्द्रदीप कुमार चौकी प्रभारी दानगंज, का0अविनाश राणा, का0अशुतोष सिंह, का0आनन्द कुमार थाना चोलापुर, वाराणसी ग्रामीण है।
