Connect with us

भदोही

चेहल्लुम को लेकर औराई पुलिस अलर्ट, खमरिया चौकी पर हुई पीस कमेटी की बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

ताजिया जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग व समय से निकालने के निर्देश, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

औराई (भदोही)।आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस चौकी खमरिया परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी औराई राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

धर्मगुरुओं और ताजियादारों से किया संवाद

बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों से आए धर्मगुरु, ताजियादार, अंजुमनों के पदाधिकारी, संभ्रांत नागरिक तथा डिजिटल वालंटियर्स शामिल हुए। क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह ने सभी से त्योहार को परंपरागत तरीके से आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

तय मार्ग और समय से ही निकलेगा ताजिया जुलूस

क्षेत्राधिकारी ने निर्देश दिया कि ताजिया जुलूस पूर्व निर्धारित पारंपरिक मार्गों एवं निर्धारित समय सीमा के अनुसार ही निकाले जाएं। उन्होंने सभी आयोजकों से शासन की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।

सोशल मीडिया पर अफवाहों से सतर्क रहने की अपील

बैठक में सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ अथवा सांप्रदायिक पोस्ट साझा न करने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, ताकि कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखा जा सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page