Connect with us

अपराध

चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, बिना टिकट सफर करते पकड़े गए 308 यात्रियों से वसूला गया 156470 रुपया

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी| वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के निर्देशन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक(फ्रेट) जंगबहादुर राम के नेतृत्व में शुक्रवार को छपरा- सीवान -गोरखपुर स्टेशन खण्ड को आधार बनाकर कर टिकट जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान टिकट जाँच टीम के सदस्यों द्वारा वैशाली एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, मौर्याएक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस ,गोरखपुर -अहमदाबाद एक्सप्रेस, मुजफरपुर- अहमदाबाद एक्सप्रेस बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस, में सघन टिकट जाँच अभियान चलाया गया।

Loading...

इस टिकट जांच अभियान टीम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक(फ्रेट) के साथ वाणिज्य निरीक्षक 09टिकट निरीक्षकों एवं एक दर्जन रेलवे सुरक्षा बल टीम के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा करने वाले 308 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माने के रूप में रु 156470( एक लाख छप्पन हजार चार सौ सत्तर रूपये) रेल राजस्व प्राप्त हुआ ।टिकट जाँच अभियान के दौरान इस खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी ।
वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक संजीव शर्मा ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान स्टेशन अथवा ट्रेनों में साफ-सफाई का ध्यान देवें ,मास्क लगायें,कोरोना नियमों का पालन करें और उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page