Connect with us

अपराध

चंदौली : ऑटो रिक्शा में बैठी शिक्षिका का बैग लेकर उचक्के फरार, थानेदारों ने लगवाया चक्कर

Published

on

Loading...
Loading...

एसपी चंदौली के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

चंदौली और अलीनगर थाना क्षेत्रों के बीच जीटी रोड के लौंदा फ्लाइओवर पर बाइक सवार उचक्कों ने बुधवार की सुबह ऑटो रिक्शा से स्कूल जा रही शिक्षिका का बैग उड़ा दिया। छिनैती की शिकायत दर्ज कराने चंदौली कोतवाली पहुंची शिक्षिका को मौके का मुआयना करने के बाद पुलिसकर्मियों ने घटना स्थल का हवाला देकर अलीनगर थाना भेज दिया।

अलीनगर थाना पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को लौंदा पुलिस चौकी जाकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही। एसपी चंदौली के हस्तक्षेप के बाद अलीनगर थाना पुलिस पीड़ित शिक्षिका की लिखित शिकायत लेकर कार्रवाई करने पर राजी हुई।

अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन निवासी पीड़ित शिक्षिका प्रतिभा प्रजापति बेसिक शिक्षा विभाग में उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। उनके मुताबिक वह बुधवार की सुबह ऑटोरिक्शा रिजर्व कर मुगलसराय से चंदौली होते हुए अपने विद्यालय जा रही थीं।

Advertisement

सुबह करीब सवा सात बजे जीटी रोड स्थित लौंदा फ्लाइओवर पर अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने ऑटो रिक्शा में रखे उनके बैग पर झपट्टा मारकर उनसे बैग छीन लिया और चंदौली की ओर भाग निकले। उनके बैग में एसबीआई बैंक का एक एटीएम कार्ड, यूबीआई बैंक का एक एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, एक पैन कार्ड, सोने का मंगलसूत्र, करीब 7,000 रुपये नगद आदि सामान रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page