Connect with us

अपराध

मनबढ़ो ने की भगवान की मूर्ति क्षतिग्रस्त, बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

धर्मापुर। सिपाह पुलिस चौकी स्थित मंदिर में स्थापित राधा-कृष्ण की प्रतिमा को मंगलवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया गया। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष है।

तो वहीं मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आधे घंटे तक सड़क पर धरना प्रदर्शन कर मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की। उधर शाम 5:00 बजे आक्रोशित बजरंग दल के करीब पैंतीस कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी के सामने सड़क पर आधे घंटे तक प्रदर्शन किया। 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी कार्यालय जाने की चेतावनी दी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि चौकी प्रांगण में एक चौकी इंचार्ज और छह पुलिसकर्मी है तो कैसे मूर्ति खंडित कर दी गई है।

Loading...

क्या उसका सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाया जा सकता है। प्रदर्शन की जानकारी होते ही मौके पर शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्र ने अराजकतत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page