Connect with us

अपराध

कैंसर पीड़ित ने समाप्त की इहलीला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के शिवपुर थाना अंतर्गत परमानंदपुर गांव के रहने वाले दिनेश पटेल (42 वर्ष) ने अपने घर के पास आम के पेड़ की डाल के सहारे गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर शिवपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया कि दिनेश कैंसर से पीड़ित था। कई सालों से उसका इलाज चल रहा था। आर्थिक तंगी के कारण इलाज में हो रही परेशानी से हार मान कर उसने आत्मघाती कदम उठाया है।

Loading...

उधर, दिनेश की पत्नी रिंकी देवी अपनी बेटी और बेटे के साथ सरसवा स्थित मायके गई थी। पति की आत्महत्या की सूचना पाकर वह दोनों बच्चों के साथ बिलखते हुए घर पहुंची। बुधवार को पोस्टमॉर्टम होने के बाद दिनेश का अंतिम संस्कार किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page