Connect with us

शिक्षा

गॉंधी जयन्ती समारोह और आत्मनिर्भर भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज। जनपद के हंडिया पीजी कॉलेज में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर अजय सिंह ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व व राष्ट्र निर्माण के ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रो. विवेक पाण्डेय नें स्वच्छता ही सेवा व आत्मनिर्भर भारत के साथ ही राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की योजनाओं के विषय में बताया।

प्रो. सुरेन्द्र सिंह ने गॉंधी जी के विचारों की वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रासंगिकता को स्पष्ट किया। ध्वज फहराने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारम्भ महात्मा गांधी चित्र पर माल्यार्पण व अनुराग मालवीय के मंगलाचरण व लिपिका बोस के राम धुन से हुआ । बीज वक्तव्य एनएसएस अधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रतंजय सिंह ने दिया। इस अवसर पर विभिन्न विद्वानों ने गांधी जी के संदर्भ में अपने-अपने मत व्यक्त किए।

कार्यक्रम में डॉ. सोमेश सिंह, प्रो० मुन्ना सिंह, डॉ. ज्योत्सना सिंह, डॉ. शिवम् वर्मा, डॉ. शारदा सिंह डॉ. रजनीश चतुर्वेदी, डॉ. प्रद्युम्न सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. क्रांति कुमार सिंह आदि समस्त विद्वान् शिक्षक कर्मचारी व छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।साथ ही एनएसएस तथा कॉमर्स विभाग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान आदित्य धर्म प्रकाश तथा द्वितीय स्थान अस्मिता गुप्ता का रहा।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी डॉ रविन्द्र कुमार, डॉ. विवेक मिश्रा, डॉ. संदीप अग्रवाल इत्यादि ने किया। इस अवसर उप प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. विवेक पांडेय, डॉ. रत्नजय सिंह, डॉ. नीरज सिंह डॉ. दीपक सिंह, डॉ. रोहित सिंह डॉ. शारदा सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page