Connect with us

वाराणसी

गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

महादेव की नगरी काशी में रविवार को गुरु पूर्णिमा त्योहार धूमधाम और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। प्रातः काल से ही भक्तों की भीड़ गंगा तट पर देखी गई। स्नान के बाद दान-पुण्य का दौर चला। पुलिस प्रशासन भी सतर्क दिखा। काशी के मठ-मंदिरों में भी पूजन-अर्चन हुए।

काशी के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। प्रातः काल से लेकर सुबह के 10:00 बजे तक एक लाख से अधिक लोगों ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। तत्पश्चात श्री काशी विश्वनाथ मंदिर समेत घाट पर स्थित विभिन्न मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। इसके बाद लोग अपने-अपने गुरुओं के पास शीष नवाने पहुंचे। वहीं, घरों में भी गुरु-पूजन हुआ। शिवचर्चा के दौरान शिव विधि-विधान से पूजे गए। इस दौरान कहीं-कहीं, भंडारे का भी आयोजन किया गया।

सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर की गई है बैरिकेडिंग –

गंगा में भक्तों की सुरक्षा को लेकर भी काफी करें इंतजाम किए गए हैं। गंगा के जलस्तर बढ़ाने के कारण प्रमुख घाटों पर बैरिकेटिंग की गई है। इसके अलावा जल पुलिस और गोताखोरों को भी अलर्ट किया गया है। सभी को बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करने की हिदायत जल पुलिस द्वारा दी जा रही है।

Advertisement

देशभर में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है और श्रद्धालु भक्ति में डूबे हुए हैं। कई राज्यों से मंदिरों की तस्वीरें सामने आई जहां भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page