Connect with us

अपराध

गाजीपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी, डीआईजी ने दिया अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट ‌- सुभाष चंद्र सिंह

यूपी के गाजीपुर जिले में स्थित नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला गांव में बेखौफ बदमाशों ने तीन लोगों की गला काटकर हत्या कर दी। पति-पत्नी और उनके नौजवान बेटे की निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये। बदमाशों ने इस ट्रिपल मर्डर को उस समय अंजाम दिया जब तीनों घर में सो रहे थे। इस घटना की सूचना मिलते ही वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी और एडीजी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस घटना में शीघ्र ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके लिए पुलिस टीम का गठन कर दबिश दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कुसमही कलां गांव के रहने वाले 45 साल के मुंशी बिन्द उनकी पत्नी 40 वर्षीया देवंती और बेटा रामाशीष (20 वर्षीय) की बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। घर का चौथा सदस्य मुंशी बिन्द का छोटा बेटा आशीष गांव में हो रहे आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने गया था। इसलिए उसकी जान बच गई। घटना के संदर्भ में पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है।

Advertisement

आशीष ने पुलिस को बताया कि, जब वो लौटा तो उसने घर मे अपने माता-पिता और भाई के लहूलुहान शव को देखा। उसके शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, और पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है, और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

सूत्रों के अनुसार, मृतक मुंशी के छोटे बेटे का पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसे लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस की कई टीमें हर एंगल से मामले की तफ्तीश मे जुटी हुई हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गयी है। पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सबूत भी लगे है। जिन्हे आधार मानकर तफ्तीश की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page