Connect with us

वाराणसी

गणतंत्र दिवस बड़े गर्मजोशी के साथ धूमधाम से मनाया गया

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

Varanasi। इस अवसर पर दी होम्योपैथीक मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया, वाराणसी के कार्यालय पत्रकारपुरम, गिलट बाजार स्थित पृथ्वी पैलेस के प्रांगण में दी होम्योपैथीक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एस पी सिंह एवम शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विजय नारायण सिंह जी द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डॉ वी.के. पाण्डेय एवम प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ अम्बरीष कुमार राय जी की गरिमामय उपस्थिति रही। डॉ वी.के. पाण्डेय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि होम्योपैथी आज विश्व की दूसरे नंबर की पैथी बनकर उभरी है कोरोना महामारी में जिस तरह होमियोपैथी ने कार्य किया उसको पूरा देश भुला नहीं सकता। उन्होंने सभी चिकित्सकों से आह्वान किया की जितना हो सके लोगों को जागरुक करने का कार्य करें ताकि होम्योपैथी जन जन तक पहुंच सके। उन्होंने बताया कि करोना महामारी के दौरान होम्योपैथी पूरे देश में प्रथम पंक्ति में खड़ी दिखी। हम चिकित्सकों को ऐसे ही कार्य करने की जरूरत है। प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ अम्बरीष कुमार राय ने कहा कि संपूर्ण विश्व में होम्योपैथी ही सबसे प्रभावी व सुरक्षित पैथी है अतः हमें लोगों को और होम्योपैथी के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। इस अवसर पर शहर के गणमान्य चिकित्सकों में शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आर.पी.सिंह, डॉ विनोद मिश्र, डॉ डी.के.पाण्डेय, डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, डॉ बी एन शुक्ला, डॉ प्रदीप गुप्ता, डॉ नेहा राय, डॉ विद्या वारिधि, डॉ प्रमोद गुप्ता, डॉ कृष्ण मोहन यादव, डॉअजीत सिंह, एवम डॉअतुल शर्मा जी की गरिमामय उपस्थिति रही। उपस्थित सभी चिकित्सकों का स्वागत डॉ विजय नारायण सिंह जी ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page