Connect with us

वाराणसी

गंगा स्नान के दौरान डूबा किशोर, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले में गुरुवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। गोरखपुर के थाना राजघाट क्षेत्र के खुर्रमपुर निवासी हर्षित चौधरी (14) पुत्र गणेश चौधरी अपने परिजनों के साथ काशी दर्शन-पूजन के लिए वाराणसी आया था।

बताया गया कि गुरुवार की सुबह वह वाराही घाट (मीरघाट) पर परिवार के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिवार में चीख-पुकार गूंज उठी।

Loading...

घटना की सूचना मिलते ही दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुजमणि तिवारी मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर को पानी से बाहर निकाला गया और उसे कबीर चौरा मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने हर्षित चौधरी को मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page