Connect with us

बलिया

खेजुरी सीएचसी में जीएनएम पर बाहरी दवाएं बेचने का आरोप, वीडियो वायरल

Published

on

Loading...
Loading...

मरीजों से 1300-1400 रुपये की दवाएं बेचने का दावा, अधीक्षक बोले— वीडियो की कराई जा रही जांच

सिकंदरपुर (बलिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खेजुरी में तैनात एक जीएनएम पर अस्पताल परिसर के भीतर मरीजों को कथित रूप से बाहरी दवाएं बेचने का आरोप लगा है। इस मामले से जुड़े दो कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

वायरल वीडियो में रंजना नामक महिला ने 1300 रुपये तथा सपना नामक महिला ने 1400 रुपये की बाहरी दवाएं दिए जाने का दावा किया है। इन दावों के आधार पर स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

पंदह निवासी भीम गुप्ता का कहना है कि उन्होंने इससे पहले भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और जिलाधिकारी से अस्पताल में 1200 से 1500 रुपये तक की बाहरी दवाएं बेचे जाने की शिकायत की थी। उनका आरोप है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसी शिकायतें दोबारा सामने आ रही हैं।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. रत्नेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page