गोरखपुर
खड़गे के बयान पर रविकिशन का पलटवार, बोले- मोदी को देखकर बौखला जाते हैं कांग्रेस नेता
गोरखपुर सांसद ने कांग्रेस पर साधा निशाना, सियासी बयानबाजी तेज
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। गोरखपुर के भाजपा सांसद रविकिशन शुक्ल ने पलटवार करते हुए कांग्रेस नेताओं पर हताशा में बयान देने का आरोप लगाया।
रविकिशन ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखते ही कांग्रेस नेताओं की हालत ऐसी हो जाती है, मानो उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ने लगा हो। उन्होंने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस नेता छाती पीट-पीटकर नाचते नजर आएंगे।
भाजपा सांसद का यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के जवाब में आया है। रविकिशन के इस बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग और तेज होने के आसार हैं। प्रधानमंत्री को लेकर दिए जा रहे बयानों के बीच दोनों दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
