Connect with us

गोरखपुर

ई-रिक्शा में सवारी बनकर मोबाइल उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

कैंट पुलिस ने 12 एंड्रॉइड मोबाइल किए बरामद, कांशीराम आवास से पकड़े गए आरोपी

गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा में सवारी बनकर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 12 चोरी के एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, एक यात्री ई-रिक्शा से विश्वविद्यालय चौराहे की ओर जा रहा था। ई-रिक्शा में पहले से दो अन्य संदिग्ध सवार थे। विश्वविद्यालय चौराहे के पास यात्री के उतरते ही चालक बिना किराया लिए ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद पीड़ित को जेब से मोबाइल गायब होने की जानकारी हुई। तलाश करते हुए वह चिड़ियाघर के पास स्थित कांशीराम आवास पहुंचा, जहां मोबाइल मांगने पर आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।

मुखबिर और सर्विलांस की मदद से गिरफ्तारी

पीड़ित की तहरीर पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैंट अरुण कुमार एस के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित डोम, अभय सिंह और सनी निषाद के रूप में हुई है। तीनों कांशीराम आवास, थाना रामगढ़ताल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 12 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरोह के अन्य कारनामों की जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अब तक कितने लोगों के मोबाइल चोरी कर चुके हैं और चोरी के मोबाइल कहां बेचने की तैयारी थी। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक दीपशिखा रंजन, उपनिरीक्षक विवेक राज सिंह, चौकी प्रभारी बेतियाहाता, उपनिरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा समेत कैंट थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page