Connect with us

भदोही

एएसपी शुभम अग्रवाल ने थानों के अभिलेखों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय रखने और जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने पर दिया जोर

भदोही, 27 अक्टूबर। अपर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभम अग्रवाल ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय सरपतहां में थानों के अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना भदोही, सुरियावां और दुर्गागंज से संबंधित विभिन्न रजिस्टरों की जांच कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी ली।

अपराध और जनसुनवाई रजिस्टरों की जांच

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, मिशन शक्ति और समाधान रजिस्टर का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने रजिस्टरों में दर्ज प्रविष्टियों की जांच करते हुए निर्देश दिया कि सभी अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखे जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

महिला शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

एएसपी शुभम अग्रवाल ने महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय रखने और वहां आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के प्रति लगातार जागरूक किया जाए।

जनसमस्याओं का समयबद्ध हो निस्तारण

एएसपी ने निर्देश दिया कि जनसुनवाई और समाधान रजिस्टर में दर्ज शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि पीड़ितों को बार-बार थानों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अपराध रजिस्टर का रखरखाव बेहतर बनाने पर भी जोर दिया, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिल सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page