Connect with us

भदोही

महादेव के अलौकिक स्वरूप का दर्शन कर भक्त हुए निहाल, देर रात तक लगी रही कतार

Published

on

Loading...
Loading...

बाबा बड़े शिव, तिलेश्वरनाथ और गोपेश्वरनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार, हर-हर बम-बम के जयघोष से गूंजे मंदिर

गोपीगंज (भदोही)। गोपीगंज नगर और ग्रामीण क्षेत्र में स्थित प्रमुख शिवालयों में देवाधिदेव महादेव का भव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से आरती-पूजन किया गया। बाबा बड़े शिव, बाबा तिलेश्वरनाथ और गोपेश्वरनाथ के अलौकिक स्वरूप का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों के जयघोष से मंदिर परिसर देर रात तक गूंजता रहा।

Loading...

सुगंधित पुष्पों से हुआ भव्य श्रृंगार

बाबा बड़े शिव का भव्य श्रृंगार किया गया, वहीं बाबा तिलेश्वरनाथ और गोपेश्वरनाथ को सुगंधित पुष्पों एवं पंचद्रव्य से सजाया गया। आकर्षक श्रृंगार के बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

आरती-पूजन के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और हर-हर बम-बम के जयघोष से गूंज उठा। शंखनाद और करतल ध्वनि के बीच पुजारियों ने महाआरती संपन्न कराई। स्तुति गान के बाद श्रद्धालुओं में महाप्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पूजन समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page