Connect with us

भदोही

तालाब में गंदा पानी बहाने के विरोध में पूर्व सभासद का धरना

Published

on

Loading...
Loading...

अनूप जायसवाल ने नगर पालिका कार्यालय पर जताया विरोध, ईओ ने दो दिन में नाली निर्माण शुरू कराने का दिया आश्वासन

गोपीगंज (भदोही)। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के वार्ड नंबर 9 और 10 की चोक नालियों का गंदा पानी पंप के जरिए पाइपलाइन से जीटी रोड स्थित पोखरे में बहाए जाने के विरोध में पूर्व सभासद अनूप जायसवाल ने नगर पालिका कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने इस व्यवस्था को तत्काल बंद कराने की मांग की।

दो घंटे तक धरने पर बैठे पूर्व सभासद

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अनूप जायसवाल दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक धरने पर बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी बीना सिंह को पत्र सौंपकर पोखरे में गंदे पानी की निकासी तत्काल बंद कराने की मांग उठाई।

इस पर अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए पानी की निकासी के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी दो दिनों के भीतर संबंधित क्षेत्र में नाली निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई गई अस्थायी व्यवस्था हटा दी जाएगी।

गंदे पानी से लोगों की परेशानी बढ़ी

स्थानीय निवासी उषा बनवासी ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि गंदा पानी उनकी झोपड़ियों के बीच से होकर गुजरता है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उनका जीवन दूभर हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की, ताकि स्थानीय लोगों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिल सके।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page