Connect with us

वाराणसी

कैंसर के खिलाफ जागरूकता सबसे बड़ा हथियार : डॉ. आनंद कुमार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। ह्यूमन राइट्स एडवाइजरी कमेटी (HRAC) की ओर से सरैया स्थित पुराने पुल के पास मदरसा इस्लामिया परिसर में कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ सर्जन प्रो० डॉ. आनंद कुमार (MS, FAMS) अपेक्स हॉस्पिटल मौजूद रहे। वहीं अतिथि के तौर पर शेख असद आज़मी, मुफ्ती बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी तथा सरैया पुलिस चौकी प्रभारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

डा० आनंद कुमार ने कहा कि कैंसर ऐसा रोग है, जिसका नाम सुनते ही लोगों के मन में भय और निराशा पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार जागरूकता है। उन्होंने कैंसर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए बताया कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में काफी प्रगति हो चुकी है और यदि शुरुआती अवस्था में कैंसर की पहचान हो जाए तो इसका सफल इलाज संभव है।

कार्यक्रम के संरक्षक एवं सरैया क्षेत्र के पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनहित और स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे जागरूकता अभियान समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन और संयोजन संस्था के जिला महासचिव अब्दुज हफीज तथा विधिक सलाहकार मोहम्मद मुनाफ अंसारी (अधिवक्ता) ने संयुक्त रूप से किया। वहीं मंडल अध्यक्ष सोहैल अहमद ने सह संयोजक के रूप में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में मुफ्ती मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संस्था की ओर से भविष्य में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ताहिर शम्स अंसारी, मंडल अध्यक्ष सोहैल अहमद, जिला अध्यक्ष अजीब अहमद, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, मोनाफ अंसारी, मुजीबुर्रहमान, परवेज अहमद, असजद अली, पवन कुमार गुप्ता समेत संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page