गोरखपुर
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन का बैनामा करने के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी से जुड़े अपराधों पर नियंत्रण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सहजनवां के नेतृत्व में उ0नि0 हर्षित कुमार मय पुलिस टीम ने थाना सहजनवां पर पंजीकृत मु0अ0सं0 390/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 304(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित वांछित अभियुक्त चिन्तामणि मिश्रा पुत्र स्व0 भागीरथी मिश्रा निवासी ग्राम भरोहिया थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताया गया कि अभियुक्त ने फर्जी आधार कार्ड एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आवेदक की जमीन का बैनामा दूसरे व्यक्ति के नाम कर दिया था। इस मामले में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर उपरोक्त मुकदमा दर्ज किया गया था।
