खेल
कुलदीप यादव के दम पर भारत ने की वापसी, इंग्लैंड के दो विकेट पर 100 रन
Loading...
Loading...
भारत बनाम इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का 5 वां और आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने लंच ब्रेक तक 2 विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जैक क्रॉली 61 रन बनाकर डटे हुए हैं।
Loading...
लंच ब्रेक से ठीक पहले कुलदीप यादव ने ओली पोप को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। पोप 11 के निजी स्कोर पर स्टंप आउट हुए। जबकि बेन डकेट 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डकेट कदमों का इस्तेमाल कर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, मगर वह गेंद को टाइम नहीं कर पाए। शुभमन गिल ने उनका शानदार कैच पकड़ा।

Continue Reading
