Connect with us

पूर्वांचल

किसान भाइयों के समस्या निस्तारण के लिए चंदौली का बेटा हमेशा तत्पर : सुशील सिंह विधायक

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – गणपत राय

चंदौली। सैयदराजा के बीजेपी विधायक सुशील सिंह ने सोमवार को नगवा, वीरासराय व गुरैनी पम्प कैनाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी पंप कैनालो को पूरी क्षमता से चलाने का विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया। समस्या को देखते हुए किसानों ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने टेल तक पानी पहुंचाने का मांग किया था। जिसका उन्होंने संज्ञान लिया और इस समस्या के तत्काल निस्तारण का आदेश दिया।

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि, पानी चलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं होगी। इस समय किसानों के खेती का स्वर्णिम समय चल रहा है। किसानों को खेती के लिए खेत में पानी की नितांत आवश्यकता है। बावजूद सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों को टेल तक पानी नही मिल पा रहा है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पूरी क्षमता के साथ पंप कैनाल चलाकर किसानों को टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया।

Advertisement

वहीं किसानों को आश्वासन दिया की रोस्टर के हिसाब से टेल तक पानी पहुंचाने का काम होगा। इसमें लापरवाही पर संबंधित अधिकारी को कत्तई नहीं छोड़ा जाएगा। किसानों की समस्या को हर मायने में दूर करने का काम किया जायेगा। चंदौली का बेटा हमेशा किसान भाइयों की सेवा में तत्पर रहेगा।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता लघुडाल बृजेश कुमार, सहायक अभियंता रत्नेश सिंह, अवर अभियंता सुनील यादव, किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव, सिराज यादव, राजेंद्र दुबे, शशिकांत द्रिवेदी, राजेश सिंह, गोपाल सिंह रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page