Connect with us

वाराणसी

काशी विश्वनाथ धाम में कार्तिक मास के चौथे सोमवार को भगवान शिव के विशिष्ट अनुष्ठानों का आयोजन संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

भगवान कार्तिकेय और भगवान विष्णु की आराधना के साथ रुद्राभिषेक भी पूर्ण

वाराणसी। कार्तिक मास के चौथे सोमवार 11 नवंबर को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा भगवान शिव के विशिष्ट अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर तीन विशेष आयोजन संपन्न किए गए, जिनमें भगवान कार्तिकेय और भगवान विष्णु की आराधना के साथ रुद्राभिषेक शामिल था।

कार्तिक मास को भगवान कार्तिकेय और श्रीहरि विष्णु की पूजा के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। देवोत्थानी एकादशी और बैकुंठ चतुर्दशी के कारण इस माह में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व है। आज के अनुष्ठानों में पद्मनाभेश्वर मंदिर, ललिता घाट में भगवान विष्णु की पुष्प आराधना की गई। इसके पश्चात, कार्तिकेय संकुल में भगवान कार्तिकेय की विशेष पूजा का आयोजन हुआ।

Advertisement

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में स्थित भगवान अविमुक्तेश्वर महादेव पर विशेष रुद्राभिषेक भी संपन्न किया गया। इस अनुष्ठान में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने यजमान की भूमिका निभाई, जिसका नेतृत्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण और विशेष कार्याधिकारी उमेश सिंह ने किया। यह रुद्राभिषेक श्रावण मास से आरंभ की गई एक विशेष श्रृंखला का हिस्सा है, जो हर सोमवार श्रद्धालुओं, धर्म और धाम के कल्याण की कामना के साथ किया जा रहा है। आज का आयोजन इस श्रृंखला का नौवां आयोजन था।

न्यास ने इस शुभ अवसर पर समस्त सनातन धर्मावलंबियों के मंगल स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page