Connect with us

वाराणसी

“अपने कार्यक्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं से निरंतर संपर्क बनाएं रखें महिला बीट अधिकारी” : ममता रानी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिशन शक्ति अभियान के फेज 5.0 के तहत महिला बीट प्रणाली को और मजबूत बनाने की दिशा में वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में ममता रानी, अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) द्वारा एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। यातायात सभागार में आयोजित इस गोष्ठी में सभी थानों की महिला बीट अधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गोष्ठी के दौरान महिला बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए एक विशेष बुकलेट तैयार की गई, जिसमें महिला हेल्पलाइन नंबर, सरकारी योजनाओं, महिला संबंधित कानूनों और प्रावधानों की जानकारी दी गई। यह बुकलेट सभी महिला बीट अधिकारियों को वितरित की गई ताकि वे अपने कार्य में समुचित तरीके से इन संसाधनों का उपयोग कर सकें।

महिला सुरक्षा में नया कदम:
महिला बीट अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं से निरंतर संपर्क बनाए रखें। उनकी समस्याओं को सुनें और आवश्यकतानुसार उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं। ग्रामीण और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली महिलाओं के लिए यह प्रणाली विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, ताकि वे अपनी किसी भी समस्या को बिना संकोच महिला बीट अधिकारियों से साझा कर सकें।

जागरूकता का प्रसार:
मिशन शक्ति के तहत महिला अधिकारियों को अपने बीट क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई। इसके लिए वे आम जनता से संवाद स्थापित करने, जन चौपाल का आयोजन करने, और महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग करने जैसी गतिविधियाँ करेंगी।

Advertisement

महिला अधिकार और सरकारी योजनाओं का प्रचार:
महिला बीट अधिकारियों को अपने बीट क्षेत्र में 112, 1090, 181, 108, 1076 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देने के लिए कहा गया। इसके अलावा, अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से गांवों और मोहल्लों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं तक पुलिस सहायता पहुँचाना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page