Connect with us

मनोरंजन

काशी में 28 जनवरी को इंडिया फैशन वीक का होगा आयोजन, 56 मॉडल लेंगे भाग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: धर्म एवं अध्यात्म की नगरी काशी अब ग्लैमर की दुनिया में अपना पहचान बनाते जा रही है। बॉलीवुड के बाद अब फैशन की दुनिया के लोग भी काशी की तरफ भी खींचते चले आ रहे हैं। इसी के साथ इंडिया फैशन वीक का आयोजन 28 जनवरी को आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 56 मॉडल भाग लेंगे इसमें 40 गर्ल्स एवं 16 मेल मॉडल शामिल रहेंगे।

वाराणसी के अस्सी घाट पर ब्याज प्रोडक्शन के बैनर तले इंडियन फैशन वीक के ओनर आर बी बरनवाल द्वारा मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारे प्रोडक्शन इंडियन फैशन वीक का आयोजन किया जाता है जिसमें देशभर के मॉडल भाग लेते हैं । इसी के तहत काशी में भी हमारा 28 जनवरी को इंडियन फैशन वीक का आयोजन रूट रेस्टोरेंट एवं रिवर क्लब में किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि काशी धर्म एवं अध्यात्म की नगरी के साथ-साथ फैशन एवं ग्लैमर में पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुकी है। उन्होंने आगे बताया कि बनारस धार्मिक शहर है यहां जितना फैशन एवं ग्लैमर है उतना पूरे विश्व में नहीं है। इसी से मेरा पहला अट्रैक्शन काशी की तरफ खींचा चला आया है।

Loading...

आर बी बरनवाल ने आगे बताया की बॉलीवुड में कोई भी फिल्म रिलीज होती है तो उसका डायरेक्टर एवं एक्टर काशी विश्वनाथ में दर्शन करते हुए नजर आते हैं जिससे काशी की विश्व प्रसिद्ध पहचान है इसी के साथ हम लोग रूट रेस्टोरेंट एवं रिवर क्लब में 28 जनवरी को इंडियन फैशन वीक आयोजन किए हैं। जिसमें देश के कई हिस्सों से मॉडल शामिल होंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page