Connect with us

वाराणसी

काशी की मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। रमजान महीने में जुमे की नमाज़ का महत्व होता है। वाराणसी में रमजान महीने के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। शहर के तमाम मस्जिदों में भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की। अलविदा जुमे की नमाज को देखते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस फोर्स लगाई गई थी।
अलविदा जुमें की नमाज अदा कर आने वाले लोगों ने बताया कि रमजान का महीना पूरा हुआ है और शुक्रवार की शाम चांद का दीदार होने पर शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। अलविदा जुमे पर नमाज में देश में अमन चैन और शांति की दुआ की गई है। इसके साथ ही रमजान में जो भी मुस्लिमों से खता हुई है। उसकी माफ़ी के लिए दुआ की गई है। बता दें कि वाराणसी के नदेसर, सिगरा, ज्ञानवापी, बजरडीहा, रेवड़ी तालाब सहित तमाम जगहों के मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page