Connect with us

पूर्वांचल

कार सवारों ने दिनदहाड़े युवक को घर से उठाया

Published

on

Loading...
Loading...

ग्रामीणों ने जताया अंदेशा – एसटीएफ या एसओजी की हो सकती है गाड़ी

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में शुक्रवार सुबह कुछ लोग एक चार पहिया वाहन में आए और एक युवक को घर से उठा ले गए। यह लोग कौन थे और कहां से आए थे इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस ने भी मामले से अनजान होने की बात कही है जिससे गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Loading...

बताया जा रहा है कि फरिहा गांव के निवासी सकील सुबह 6:30 बजे घर में सो रहे थे तभी अचानक कुछ लोग आए और उन्हें अपने साथ ले गए। गांव के लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह कार्रवाई एसओजी, एसटीएफ या किसी अन्य विभाग द्वारा की गई होगी। थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस घटना के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page