Connect with us

वाराणसी

कांटे की मुकाबला में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश विजयी

Published

on

Loading...
Loading...

काशी पत्रकार संघ की टीम को छह विकेट से दी शिकस्त

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी-2023 के तहत हुआ मैच का आयोजन

डीएम एस राजलिंगम की घातक गेंदबाजी, सहायक नगर आयुक्त अमित शुक्ला का बल्ला चमका

सीडीओ हिमांशु नागपाल ने भी बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के साथ झटके दो विकेट

वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की घातक गेंदबाजी (7/3) व मैन आफ द मैच सहायक नगर आयुक्त अमित शुक्ला की शानदार बल्लेबाजी 38 रन (27 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) की मदद से जिला प्रशासन की टीम ने एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबले में काशी पत्रकार संघ की टीम को 6 विकेट से शिकस्त दी। रविवार को सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत जयनारायण इंटर कालेज के मैदान पर टॉस जीतकर पहले खेलते हुए काशी पत्रकार संघ की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर 90 रन बनाए। अमित मिश्रा ने 38 एवं पुरूषोत्तम चतुर्वेदी ने 17 रनों का अंशदान किया। जिलाधिकारी एस राजलिंगम के अलावा सुजीत कुमार ने तीन और रवि कुमार ने दो विकेट चटकाए।
जवाब में 91 रनों के विजय लक्ष्य को जिला प्रशासन की टीम ने दो गेंद शेष रहते हुए चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। अपर नगर आयुक्त अमित शुक्ला ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बनाए। दुष्यंत ने 19 और सुजीत ने 10 रनों का अंशदान किया। अमित मिश्र, रविकर दुबे, दीनबंधु राय और शंकर चतुर्वेदी को एक-एक कामयाबी हाथ लगी। शाश्वत और देवेश ने अम्पायरिंग और आनन्द विजय सिंह ने स्कोरिंग की। काशी पत्रकार संघ की ओर से रोहित चतुर्वेदी, शैलेश चौरसिया, विनय शंकर सिंह, संदीप गुप्ता, संजय गुप्ता और चंदन रूपानी ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर काशी पत्रकार संघ के महामंत्री अखिलेश मिश्र, पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त, वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र, शुभाकर दुबे, संघ के कोषाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण तिवारी, देवकुमार केशरी, हरिबाबू श्रीवास्तव, मोहम्मद जावेद, डा॰ जिनेश, सुरेश गांधी, ओम प्रकाश राय चौधरी, आशुतोष पाण्डेय, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, एडीएम प्रशासन, एसीएम (तृतीय) आनन्द मोहन उपाध्याय, अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य, सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार तिवारी, बीएसए अरविन्द पाठक, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा॰ संदीप चौधरी, राकेश कुमार, नितीश कुमार, अभिषेक कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह, जिला सूचना अधिकारी डा॰ सुरेन्द्र पाल सहित मीडिया, खेल और जिला प्रशासन से जुड़े विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद थे। विजेता और उपजेता टीम के खिलाड़ियों को जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल और काशी पत्रकार संघ के महामंत्री अखिलेश मिश्र ने पुरस्कृत किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page