Connect with us

मुम्बई

कांग्रेस नेता ने टीम इंडिया के विक्ट्री परेड बस पर उठाएं सवाल, भाजपा नेता ने दी सफाई

Published

on

Loading...
Loading...

विश्व कप जीतने वाली टीम भारतीय टीम है, मुंबई या गुजरात की टीम नहीं : सुधीर मुंगनटीवार

रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई

मुंबई। T20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के मरीन ड्राइव पर गुरुवार को भव्य विजय जुलूस निकाला। अब इस जुलूस को लेकर सियासी गलियारे में राजनीति शुरू हो गई है। विपक्षी दलों ने जुलूस में ‘बेस्ट’ की बस का चयन नहीं करने पर निशाना साधा है।

कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कहा कि वर्ष 2007 में टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के विजयी जुलूस में ‘बेस्ट’ (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) की बस का इस्तेमाल किया गया था। लेकिन 4 जुलाई 2024 में टीम इंडिया का जो कार्यक्रम हुआ इस कार्यक्रम के लिए गुजरात से एक बस मंगाई गई। क्या यह महाराष्ट्र का अपमान नहीं है ? या इसका मतलब यह है कि मुंबई में गुणवत्तापूर्ण बसें नहीं बनतीं ? मुख्यमंत्री क्यों चुप हैं ?

वहीं इस मामले में बीजेपी की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेता सुधीर मुंगनटीवार ने आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विश्व कप जीतने वाली टीम भारतीय टीम है। मुंबई या गुजरात की टीम नहीं। इस तरह की विभाजनकारी टिप्पणी करने वालों को यह याद रखना चाहिए।

Advertisement

कांग्रेस नेता ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी की शहर इकाई के प्रमुख आशीष शेलार पर ‘बेस्ट’ की बस को दरकिनार कर गुजरात की बस का चयन करने का आरोप लगाया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (एनसीपी) के विधायक रोहित पवार ने कहा कि विजय जुलूस के लिए ‘बेस्ट’ की बस का इस्तेमाल किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हम ‘बेस्ट’ की बसों से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page