Connect with us

पूर्वांचल

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण, पर्यावरण के प्रति लोगों को दिया खास संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – गणपत राय

यूपी के चंदौली जिले में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ‘वन महोत्सव कार्यक्रम’ के अंतर्गत जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में एक मां के नाम पर एक वृक्ष लगाने पर विशेष महत्व दिया गया और प्रकृति तथा पर्यावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त रखने पर विचार किया गया।

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निखिल टीकाराम ने कहा कि, “एक स्वस्थ पेड़ हर दिन लगभग 230 लीटर ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे सात लोगों को प्राण वायु मिल पाती है। हम सबको हर साल पौधारोपण करना चाहिए। जन्मदिन, सालगिरह या फिर किसी खास अवसर पर भी पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा रखने में अपना योगदान दे सकते हैं।”

इस कार्यक्रम में जिला स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहें जिनमें वन विभाग की तरफ से दिलीप कुमार श्रीवास्तव, प्रभागीय वन अधिकारी काशी वन्य जीव प्रभाग, रामनगर,‌ वाराणसी सत्यपाल प्रसाद, उप प्रभागीय वनाधिकारी चकिया, उप प्रभाग काशी वन्य जीव विभाग रामनगर वाराणसी मुन्नालाल सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी चंदौली रेंज छविनाथ त्रिपाठी, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, चंदौली रेंज मनोज कुमार श्रीवास्तव, रवि कुमार सिंह वन दरोगा, देव कृष्ण तिवारी व अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page