मिर्ज़ापुर
कर्बला के शहीदों की याद में उठे ताजिए, अकीदत के साथ किया गया सुपुर्द-ए-खाक
मुहर्रम पर निकले मातमी जुलूस, “या हुसैन” की सदाओं से गूंजा क्षेत्र
मीरजापुर। राजगढ़ क्षेत्र के स्थानीय गांवों सहित खोराडीह, ददरा और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर कर्बला के शहीद इमाम हुसैन और उनके साथियों की याद में ताजिया जुलूस निकाले गए। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में गम और अकीदत का माहौल रहा।

पारंपरिक मार्गों से होकर कर्बला पहुंचे ताजिए
“या हुसैन” की सदाओं के बीच ताजियों को पारंपरिक मार्गों से होते हुए गांवों के कर्बला स्थलों तक ले जाया गया। वहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान लोगों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
मुहर्रम के आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राजगढ़ पुलिस पूरे समय तैनात रही। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए।
