Connect with us

वाराणसी

करखियांव दुर्घटना : जिलाधिकारी एस राज लिंगम दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती बच्चे का हाल जानने पहुंचे

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। आज भोर में पीलीभीत के निवासी दो परिवारों के लोग बताये जा रहे,वाराणसी से वापस पीलीभीत जाते समय फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव में भीषण दुर्घटना का शिकार हो गये, उनका वाहन सड़क के किनारे एक खड़ी ट्रक में पीछे से तीव्र गति से जा घुसा जिससे मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गयी और एक नौ साल का बच्चा जीवित बचा है लेकिन वह भी सर में गहरी चोट के कारण गम्भीर हालत में है।
जिलाधिकारी एस राजलिंगम आज दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती उक्त बच्चे का हाल जानने पहुंचे और उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एक डाक्टर और एक कौंसिलर के साथ एम्बुलेंस से तुरंत बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजवाया।
जिलाधिकारी द्वारा पीलीभीत के जिलाधिकारी से वार्ता कर उनके परिवार जनो से सम्पर्क किया गया है तथा पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page