Connect with us

गाजीपुर

करंट लगने से दो गोवंश की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

ग्रामीणों ने मांगा मुआवजा

रेवतीपुर (गाजीपुर)। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गांव में करंट की चपेट में आकर दो दुधारू गोवंश की मौत हो गई। यह हादसा गांव के समीप मुंशी जी के कुएं के पास स्थित सिवान में उस समय हुआ, जब चरते हुए पशु विद्युत ट्रांसफॉर्मर के संपर्क में आ गए। ग्रामीणों ने इस दुर्घटना के लिए बिजली विभाग की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

जानकारी के अनुसार, नवली गांव निवासी रामनिवास यादव और सुरेश खरवार अपने पशुओं को चराने के लिए सिवान में ले गए थे। चरते-चरते दोनों पशु पास में लगे ट्रांसफॉर्मर के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें करंट लग गया। बिजली का झटका इतना तीव्र था कि दोनों पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि इस ट्रांसफॉर्मर की हालत खराब थी और इसकी मरम्मत के लिए कई बार विभाग से शिकायत की गई थी। इसके बावजूद विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और स्थानीय लोग पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

वहीं बिजली विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मुआवजे की कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page