Connect with us

अपराध

कछवां में ईंट से सर कूचकर अधेड़ की हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। थाना क्षेत्र के गोधना गांव में ईंट से सिर कुचकर एक अधेड़ व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया गया। बुधवार की सुबह ग्रामीण शौच करने के लिए गए हुए थे। इस दौरान चौरा माता मंदिर के पास एप्रोच मार्ग पर खड़ंजे के किनारे खून से लथपथ गांव के ही 45 वर्षीय मुन्ना मौर्य पुत्र स्वर्गीय बबऊ मौर्या का शव पड़ा हुआ था। जिसकी खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी।

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी संजीत बहादुर सिंह ने घटना स्थल के समीप से ही एक ईंट को बरामद भी कर लिया। जिससे अधेड़ की सिर पर वार कर हत्या किया गया था। स्थानीय पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीयो को सूचना दिया गया।

सूचना पर एएसपी नितेश कुमार सिंह और सीओ सदर मंजरी राव ने भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।वहीं मौके से ही मृतक के पुत्र के संदेह पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को भी हिरासत मे लेकर पूछताछ व जांच करने मे जुटी हुई है। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी पहुंच कर आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को दबोचने में जुटे हुए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह ने बताया कि, कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीम बहुत जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश करेगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page