Connect with us

वाराणसी

कचहरी विस्तारीकरण को लेकर अधिवक्ताओं का आर-पार का ऐलान, 10 मई को लहुराबीर चौराहे पर चलेगा हस्ताक्षर अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी कचहरी के विस्तारीकरण की मांग को लेकर दी बनारस बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन और सभा में अधिवक्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। अधिवक्ताओं ने कहा कि कचहरी परिसर में लगातार बढ़ रहे कार्यभार और सुविधाओं की कमी के कारण अब विस्तार जरूरी हो गया है।

सभा में अधिवक्ताओं ने मांग उठाई कि बनारस क्लब, उद्यान विभाग और कमिश्नर बंगला परिसर को खाली कराकर न्यायालय प्रशासन को उपलब्ध कराया जाए, ताकि कचहरी के विस्तारीकरण का रास्ता साफ हो सके। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। सभा के दौरान यह रणनीति भी बनाई गई कि आंदोलन को आम जनता, सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों के सहयोग से जनआंदोलन में बदला जाएगा, जिससे सरकार तक अधिवक्ताओं की आवाज मजबूती से पहुंच सके।

साथ ही निर्णय लिया गया कि 10 मई 2026 को लहुराबीर चौराहे पर अधिवक्ता हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन और सभा में सतीश कुमार यादव, सौरभ पाण्डेय ‘पंकज’, सुमित उपाध्याय, संदीप मौर्य, विकास गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, पूनम मिश्रा, अनिल कुमार पाठक, प्रभात सिंह चौहान, कमलेश सिंह यादव, नित्यानन्द राय, अखिलेश यादव, ज्ञानेन्द्र शर्मा, रोहित मौर्य, मनीन्द्र तिवारी, मनीन्द्र उपाध्याय, सैय्यद अफाक हुसैन ‘शान’, सुनील दत्त मिश्रा, सौम्या चौबे, संजय पाण्डेय, राघवेन्द्र नाथ सिंह, मृदुल सिंह, आयुषोष मिश्रा, विशाल दूबे, आशीष सिंह, शिशिर सिंह, नागेश कुमार उपाध्याय, सत्य प्रकाश दूबे, अजय शंकर पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कुमार शुक्ल एडवोकेट ने की, जबकि संचालन सुधांशु मिश्रा एडवोकेट ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page