Connect with us

अपराध

ओबरा पर पंजीकृत पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित दो अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...
                ओबरा: वादी द्वारा थाना ओबरा पर सूचना दी गई कि मेरी पुत्री उम्र लगभग 15 वर्ष जो घर से अपने विद्यालय गयी थी किन्तु विद्यालय न जाकर मेरी पुत्री को विनय कुमार पुत्र सुरेन्द्र निवासी गजराज नगर सिंचाई विभाग क़ॉलोनी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र तथा विशाल सिंह पुत्र कुन्दन सिंह निवासी डाला रेलवे क्रासिंग थाना चोपन जनपद सोनभद्र मूल पता  बारोडीह थाना नगर उटारी जिला गढ़वा झारखण्ड के द्वारा बहला  फुसलाकर भगा ले गये हैं । उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 100/23 धारा 363,  366 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया । 
       पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देश में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता को ओबरा पुलिस द्वारा बरामद किया गया तथा आज थाना ओबरा पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित 02 अभियुक्त विनय कुमार पुत्र सुरेन्द्र निवासी गजराज नगर सिंचाई विभाग क़ॉलोनी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र, विशाल सिंह पुत्र कुन्दन सिंह निवासी डाला रेलवे क्रासिंग थाना चोपन जनपद सोनभद्र मूल पता बारोडीह थाना नगर उटारी जिला गढ़वा झारखण्ड को डाला मोड़ से गिरफ्तार कर अभियोग उपरोक्त में विनय उपरोक्त के विरुद्ध धारा 376(DA), 376(2)(N) भादवि व 5 L/6 व 5 G/6 पॉक्सो एक्ट व विशाल उपरोक्त के विरुद्ध धारा 376(DA) भादवि व 5 G/6 पॉक्सो एक्ट की बढोतरी करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है । 

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page