Connect with us

भदोही

एसपी ने शुक्रवार परेड का लिया जायजा, संसाधनों की जांच कर दिए निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

यूपी-112 पीआरवी, ड्रोन, डॉग स्क्वाड और पुलिस वाहनों का किया निरीक्षण, अनुशासन पर दिया जोर

भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन ज्ञानपुर में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर पुलिस बल की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टोलीवार ड्रिल का अवलोकन कर अनुशासन, एकरूपता और दक्षता बनाए रखने पर विशेष बल दिया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Loading...

पीआरवी, ड्रोन और डॉग स्क्वाड की कार्यक्षमता परखी

निरीक्षण के दौरान एसपी ने यूपी-112 पीआरवी, वज्र वाहन, अन्य राजकीय वाहन, ड्रोन कैमरे और डॉग स्क्वाड टीम का भी सघन निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की साफ-सफाई, वायरलेस संचार प्रणाली, हूटर, फ्लैशर लाइट, मेडिकल किट और अन्य आपातकालीन उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की। वहीं ड्रोन कैमरों की तकनीकी क्षमता, बैटरी और कैमरा गुणवत्ता के साथ डॉग स्क्वाड के प्रशिक्षित श्वानों की फिटनेस एवं तत्परता का भी परीक्षण किया।

हर संसाधन हर समय रहे तैयार : एसपी

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने संबंधित प्रभारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा उपकरण, ड्रोन, डॉग स्क्वाड और सभी पुलिस संसाधन हर समय पूरी तरह क्रियाशील एवं आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि राजकीय संपत्ति और उपकरणों के रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन अनुशासन, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page