Connect with us

गाजीपुर

एसपी ने एक साथ 23 चौकी प्रभारियों का बदला कार्य क्षेत्र

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 चौकी प्रभारियों एवं उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक बागेश कुमार पटेल को पुलिस लाइन से पेशकार पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी खिजिरपुर थाना करंडा, पवनलाल को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मुड़ी समिति थाना जंगीपुर तथा सत्येंद्र कुमार को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना बिरनो भेजा गया है।

इसी क्रम में रविशंकर पाण्डेय को थाना गहमर से चौकी प्रभारी मरदह थाना मरदह, राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी ताजपुर कुर्रा थाना दिलदारनगर, हरिकेश सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी रजादी हाईवे थाना नंदगंज तथा सोमन सिंह को थाना मुहम्मदाबाद से चौकी प्रभारी हरिहरपुर थाना शादियाबाद नियुक्त किया गया है।

उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय को चौकी प्रभारी मुड़ी समिति थाना जंगीपुर से चौकी प्रभारी थाना कोतवाली, अभिमन्यु कुमार गुप्ता को पेशकार पुलिस अधीक्षक से चौकी प्रभारी जंगीपुर थाना कोतवाली तथा संतोष यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी महेपुर थाना सादात भेजा गया है।

वहीं अशोक सिंह को चौकी प्रभारी मरदह थाना मरदह से थाना मरदह, सर्वेश सिंह चन्देल को चौकी प्रभारी ताजपुर कुर्रा थाना दिलदारनगर से थाना गहमर, पुनीत कुमार को चौकी प्रभारी महेपुर थाना सादात से थाना कोतवाली तथा कमलेश राय को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली स्थानांतरित किया गया है।

Advertisement

इसके अलावा अजय प्रकाश पाण्डेय को थाना शादियाबाद से थाना जमानियां, जनार्दन प्रसाद को थाना करंडा से थाना शादियाबाद तथा राजेश कुमार सिंह को चौकी प्रभारी खिजिरपुर थाना करंडा से सीओ सिटी टीम थाना कोतवाली भेजा गया है।

सूची में आगे उपनिरीक्षक रमेश को चौकी प्रभारी रजादी हाईवे थाना नंदगंज से थाना करंडा, अरुण कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से सीओ सिटी टीम थाना नंदगंज, कुंवर नाग प्रताप सिंह को थाना सैदपुर से सीओ सिटी टीम थाना सैदपुर, उमा शंकर सरोज को थाना कासिमाबाद से सीओ सिटी टीम थाना कासिमाबाद तथा मनोज शंकर द्विवेदी को थाना मरदह से सीओ सिटी टीम थाना मरदह भेजा गया है।

पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस तबादले को प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्य व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए यह परिवर्तन किया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page